Site icon Khabribox

चिंता का विषय: भारत में खत्म नहीं हो रहा कोरोना वायरस का खतरा, 02 की मौत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देशभर में एक बार कोरोना वायरस अपने पैर पसारने लगा है। जो एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है।

कोरोना वायरस के केस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 160 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 160 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक और केरल में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,886 है।

Exit mobile version