Site icon Khabribox

एक महीने पहले जिस पुलिस थाने में किया निकाह, वही दिया तीन तलाक, जाने पूरा मामला


एक बेहद की अजब गजब मामला सामने आया है। एक प्रेमी जोड़े ने एक महीने पहले साथ जीने मरने की कसमें खाई । वही अब एक दूसरे से अलग हो गये ।

दोनों की मर्जी से हुआ था निकाह-

जानकारी के अनुसार रामपुर के नरपतनगर निवासी फैजान का पड़ोस के ही गांव अलीनगर उत्तरी निवासी युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती उत्तराखंड के एक हास्पिटल में रहकर नर्सिंग का काम सीख रही थी। एक महीने पहले देर शाम दोनों उत्तराखंड से बाइक पर आ रहे थे, तभी अचानक परिजनों ने दोनों को देख लिया और बाइक को रोक लिया था। जिसके बाद पूछताछ करने पर युवक ने कोई जवाब नहीं दे दिया तो परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस प्रेमी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। जहां कार्रवाई की डर से शादी के लिए हां कर दी। बाद में दोनों का निकाह भी हो गया। शनिवार को पति-पत्नी कोतवाली पहुंचे। युवक ने कहा, कोतवाल साहब चाहें मुझे जेल भेज दो, लेकिन में इसे अपने पास नहीं रखूंगा। इसके बाद उसने पत्नी को कोतवाली परिसर में खड़े होकर तीन तलाक भी दे दिया।

मुकदमा दर्ज-

इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version