Site icon Khabribox

उत्तराखंड में खेलों को नई उड़ान: खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात, पदक विजेताओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम ने दिए यह निर्देश

उत्तराखंड: उत्तराखंड में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते कल गुरुवार को राज्य सचिवालय में खेल और युवा कल्याण विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा की।

दिए जरूरी निर्देश

जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और एथलीटों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पदक विजेताओं को तय समय-सीमा के भीतर ‘आउट-ऑफ-टर्न’ सरकारी नियुक्ति दी जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इन खिलाड़ियों को खेल विभाग में ही समायोजित किया जाए, ताकि उनकी प्रतिभा का उपयोग प्रशासनिक कार्यों और भविष्य के खिलाड़ियों को कोचिंग देने में बेहतर तरीके से हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की आगामी खेल नीति केंद्र की ‘राष्ट्रीय खेल नीति 2025’ के अनुरूप होनी चाहिए।

Exit mobile version