उत्तराखंड: उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार का एक नया और मजबूत माध्यम बनते जा रहे हैं। राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया है।
अब तक 141 युवाओं को मिला प्रशिक्षण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूटीडीबी (UTDB) की इस पहल के तहत अब तक राज्य के 141 युवाओं को पैराग्लाइडिंग का पेशेवर प्रशिक्षण दिया जा चुका है, ताकि वे व्यावहारिक अनुभव हासिल कर व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ सकें। इसी कड़ी में वर्तमान में पौड़ी जिले के बिलखेत में उड़ान अभ्यास शिविर चल रहा है, जिसमें 17 युवा हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को टेंडम फ्लाइंग यानी प्रशिक्षित पायलट के साथ अन्य व्यक्ति को बैठाकर उड़ान भरने का हुनर सिखाना है। इसके तहत युवाओं को कुल 100 घंटे की उड़ान का अभ्यास पूरा करना होगा। इसके बाद उन्हें 35 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री उड़ान भी सफलतापूर्वक पूरी करनी होगी। इन मानकों का उद्देश्य युवाओं की तकनीकी दक्षता और सुरक्षा संबंधी अनुभव को पूरी तरह मजबूत करना है। पौड़ी के बाद उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद अगले महीने चंपावत में भी इसी तरह का उड़ान अभ्यास प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रहा है।