Site icon Khabribox

भारतीय शतरंज का नया स्वर्णिम अध्याय: 20 साल के प्रगनानंद ने नॉर्वे में रचा इतिहास, जीता प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय शतरंज के 20 वर्षीय सुपरस्टार ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद ने इतिहास रच दिया है।

जीता यह खिताब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल शुक्रवार (5 जून 2026) को उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2026 का खिताब जीत लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ प्रगनानंद इस बेहद प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। फाइनल राउंड में प्रगनानंद ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को मात देकर 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। जिसमें प्रगनानंद ने टूर्नामेंट के अंतिम चरण में लगातार चार क्लासिकल गेम जीतकर अभूतपूर्व उलटफेर किया। अंतिम दौर से पहले अमेरिकी दिग्गज वेस्ली सो अंक तालिका में सबसे आगे चल रहे थे। आखिरी राउंड में प्रगनानंद की धमाकेदार जीत और वेस्ली सो के मैच के ड्रॉ होने के कारण पासा पलट गया। भारतीय चैंपियन ने 1 अंक की निर्णायक बढ़त बनाकर खिताबी ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Exit mobile version