Site icon Khabribox

उत्तराखंड में रिटायर कैप्‍टन ने युवाओं को दी फ्री ट्रेनिंग, अग्निवीर भर्ती में एक ही जिले के 55 से ज्‍यादा युवाओं का हुआ चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से 55 से अधिक युवाओं का अग्निवीर में चयन हुआ है।

जिले के लिए बड़ी उपलब्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां जिले की प्रतिष्ठित यूथ इंडिया अकादमी में तैयारी कर रहे युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां सेवानिवृत्त कैप्टन नारायण सिंह के निर्देशन में संचालित यह निशुल्क प्रशिक्षण संस्थान वर्ष 2017 से अब तक सैकड़ों युवाओं को सेना में भर्ती करा चुका है। इसी कड़ी में इस वर्ष आर्मी अग्निवीर भर्ती में अकादमी के 55 से अधिक युवाओं का फाइनल चयन हुआ है। शनिवार को चयनित युवा जब अकादमी पहुंचे, तो मैदान में उत्साह, गर्व तथा उपलब्धि का अद्भुत माहौल नजर आया। युवाओं ने कैप्टन नारायण सिंह के साथ अपनी सफलता साझा की। युवाओं ने अपनी सफलता का श्रेय कैप्टन नारायण सिंह के मार्गदर्शन तथा कठोर प्रशिक्षण को दिया।

Exit mobile version