देशदुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके लाए हैं। आज के डिजिटल युग में QR कोड से भुगतान करने का काफी इस्तेमाल बढ़ गया है। जो अब आपकी जान बचाने के काम भी आएगा।
अनोखा QR कोड सिस्टम लांच
जी हां आंध्र प्रदेश के मोहन बाबू यूनिवर्सिटी के छात्र जी श्रीनिवास रेड्डी ने कुछ दिनों पहले एक ऐसा अनोखा QR कोड सिस्टम विकसित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह QR कोड सिस्टम मुसीबत के समय यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीनिवास ने इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया है। इस तकनीक की गंभीरता और उपयोगिता को देखते हुए, आईपीएस अधिकारी एस वी राजशेखर बाबू ने इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया।
ऐसे करेगा काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह QR कोड विशेष रूप से ऑटो और टैक्सी की ड्राइवर सीट के पीछे लगाया जाएगा। यदि किसी यात्री को सफर के दौरान असुरक्षित महसूस होता है या ड्राइवर का व्यवहार संदिग्ध लगता है, तो उन्हें बस अपने फोन से इस कोड को स्कैन करना होगा। स्कैन करते ही यात्री की लाइव लोकेशन तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के साथ साझा हो जाती है। साथ ही नजदीकी पुलिस गश्ती इकाइयों को अलर्ट मिल जाता है।पुलिस वास्तविक समय में वाहन को ट्रैक कर तत्काल मदद भेज सकती है।