Site icon Khabribox

सोमेश्वर पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के समस्त ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी

दिनांक 01.07.2021 को  थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा थाना सोमेश्वर में थानाक्षेत्र के समस्त ग्राम चौकीदारों की गोष्ठी आयोजित की गयी ।

गोष्ठी में समस्त ग्राम चौकीदारों को उनके अधिकारी कर्तव्य से अवगत कराया

गोष्ठी में उपस्थित प्रत्येक ग्राम प्रहरियों को पुलिस लाईन अल्मोडा से प्राप्त एक – एक जोडी वर्दी व सिलाई का रुपया आवंटित किया गया एवं गोष्ठी में उपस्थित समस्त ग्राम चौकीदारों को उनके अधिकारी एवं कर्तव्य से अवगत कराया गया तथा गांव में घटित होने वाली समस्त छोटी – बड़ी घटनाओं की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने एवं गाव में चल रहे समस्त प्रकार के आपसी विवादों एवं झगड़ों की सूचना भी पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया ।

कोविड -19 महामारी रोकथाम के संबंध में दिए गए आवश्यक निर्देश

इसके अलावा वर्तमान में कोविड 19 महामारी की रोकथाम के सम्बन्ध में भी आवश्यक निर्देश दिये गये तथा ग्राम चौकीदारों को अपना आचरण सही रखने तथा किसी भी आपराधिक गतिविधियों मे दूर रहने एवं अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों से कोई सम्बन्ध नहीं रखने के लिए निर्देशित किया गया।

ग्राम प्रहरियों को मास्क दिये गये

उन्हें हिदायत दी गयी कि यदि कोई ग्राम चौकीदार किसी अवैध कारोबार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया जायेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी  सभी ग्राम प्रहरियों को 04-04 मास्क भी दिये गये।

Exit mobile version