Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के युवक की स्वरोजगार को लेकर खास पहल, काफल की चाय समेत इन उत्पादों के ब्रांड को दिया यह नाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के एक युवक ने काफल की चाय से स्वरोजगार शुरू किया है। जिसमे काफल चाय समेत कई चाय शामिल हैं।

फायदेमंद काफल की चाय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के पेटशाल गांव निवासी दीपक पेटशाली नैनीताल पंहुचे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि गांव में रहकर उन्होंने फलों और मसालों से एग्रो प्रोडक्ट का काम शुरू किया है। वर्तमान में उनके पास काफल हर्बल टी, मिंट हर्बल टी, तुलसी हर्बल टी, नैटल टी, बुरांश हर्बल टी जैसे कई उत्पाद हैं। इनकी मांग देश के कई प्रांतों में हो रही है। उन्होंने अपने उत्पादों के ब्रांड को बैक टू नेचर नाम दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने उत्पादों की मार्केटिंग के लिए स्टॉल लगाए हैं। जगह-जगह स्टॉल लगाने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से वह लोगों को जोड़ रहे हैं।

Exit mobile version