Site icon Khabribox

अल्मोड़ा को नशा मुक्त बनाने की खास पहल: कल ICAR ऑडिटोरियम में पुलिस और सामाजिक संस्थाओं का चलेगा महाभियान

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जनपद पुलिस द्वारा लगातार आमजन के मध्य जाकर जनजागरुकता अभियान आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को उक्त अभियान से जोड़ा जा रहा है।

नशा मुक्त भारत अभियान

इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दृष्प्रभावों के प्रति जागरुक कर नशा मुक्त समाज की स्थापना करना है। इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा “नारकोटिक्स एनोनिमस तथा एल्कोहाल एनोनिमस” के सहयोग से जनपद अल्मोड़ा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरुकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम के क्रम में दिनांक 13.05.26 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अल्मोड़ा के ऑडिटोरियम में समय 10:00 विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ व समय 02:00 बजे समाज के विभिन्न वर्गों के सदस्य व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएसन, रेड क्रास सोसाइटी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, सेवानिवृत्त नागरिक, स्थानीय मीडिया के साथ प्रतिभाग किया जाएगा। समय 02:00 बजे का कार्यक्रम आम जनता के लिए ओपन है नशे से दूर रहने के लिए नारकोटिक्स एनोनिमस तथा एल्कोहाल एनोनिमस” के अनुभवों का लाभ ले सकते हैं । जनपद अल्मोड़ा को नशा मुक्त बनाने की मुहीम में हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।

Exit mobile version