Site icon Khabribox

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, पलटी गाड़ी, बाल-बाल बचा परिवार

गरमपानी (नैनीताल): भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पाडली के पास पहाड़ी से अचानक गिरे एक भारी पत्थर की चपेट में आकर पर्यटकों की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में वाहन सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित कुल छह लोग घायल हो गए।

कैंची धाम दर्शन कर रानीखेत जा रहा था परिवार

​जानकारी के अनुसार खैरना चौकी इंचार्ज रमेश पंत के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी एक परिवार वाहन से कैंची धाम के दर्शन करने के बाद रानीखेत की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन गरमपानी के समीप थुवा की पहाड़ी के पास पहुँचा, अचानक ऊपर से एक बड़ा पत्थर गाड़ी पर आ गिरा। पत्थर के प्रहार से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी बीच सड़क पर ही पलट गई।

घायलों का विवरण

​हादसे के वक्त चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन में सवार निम्नलिखित लोग घायल हुए हैं। चालक बलराज सिंह (28 वर्ष), निवासी एकता कॉलोनी, मुरादाबाद। (हालत नाजुक होने पर हल्द्वानी रेफर)। देवेन्द्र सिंह (39 वर्ष), उनकी पत्नी पूजा (34 वर्ष) और उनके तीन बेटे मयंक (13 वर्ष), वीर (15 वर्ष) व कार्तिक (17 वर्ष) घायल हुए हैं।

रेस्क्यू और यातायात की स्थिति

​पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सीएचसी गरमपानी पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, चालक बलराज सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च केंद्र (हायर सेंटर) हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Exit mobile version