देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कोविड वायरस को लेकर खबर सामने आई है।
वैज्ञानिकों ने खोजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार फिर फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। चीन में इसका मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों में एक नया कोरोनावायरस खोजा है, जो कोविड-19 वायरस के समान है।
कोरोना वायरस का खतरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस 19 ने दुनिया भर में कहर बरपाया था। जिसका पहला मामला चीन में मिला था और अब एक खबर सामने आ रही है कि चीन में एक नया चमगादड़ कोरोना वायरस मिला है। जो इंसानों को संक्रमित कर सकता है। इस नई खोज ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को सतर्क कर दिया है। चीन में ही इस नए कोरोना वायरस की खोज हुई है जिसे HKU5-CoV-2 नाम दिया गया है। कुछ लोग इसे चमगादड़ कोरोना वायरस का नाम दे रहे हैं।