Site icon Khabribox

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने दर्ज‌ की एतिहासिक जीत, उपाध्यक्ष पद पर NSUI ने जमाया कब्जा, यहां देखें नतीजे

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के नतीजे सामने आ गये है।

DUSU के चुनाव परिणाम

जिसमें 4 पदों में 3 पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जीत दर्ज की है। चार पदों में से एबीवीपी ने तीन पदों (अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव) पर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर ABVP उम्मीदवार की हार हुई। वहीं दूसरी ओर उपाध्‍यक्ष के पद पर एनएसयूआई के उम्‍मीदवार ने जीत हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। मतदान में 39.45 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी।
ABVP के आर्यन मान ने NSUI की जोश्लिन नंदिता चौधरी को 16196 वोटों से हराकर अध्‍यक्ष पद का चुनाव जीता।
उपाध्‍यक्ष के पद पर एनएसयूआई के उम्‍मीदवार राहुल झांसला ने जीत दर्ज की। एनएसयूआई उम्मीदवार राहुल झांसला (29,339 मत) ने एबीवीपी के गोविंद तंवर (20,547 मत) को हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। 
ABVP के कुणाल चौधरी और दीपिका झा सचिव और संयुक्त सचिव चुने गए। 
अध्यक्ष: आर्यन मान- 28841 वोट
उपाध्यक्ष: गोविंद तंवर- 20547 वोट
सचिव: कुणाल चौधरी- 23779 वोट
संयुक्त सचिव: दीपिका झा- 21825 वोट

Exit mobile version