Site icon Khabribox

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर हादसा, स्कूटी फिसलने से महिला हुई घायल, हायर सेंटर रेफर




गरमपानी (नैनीताल): भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।


महिला को आई गंभीर चोट


मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रातीघाट के समीप हुआ, जहाँ स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। जब अल्मोड़ा निवासी हेमा जोशी अपनी स्कूटी से अल्मोड़ा की ओर जा रही थीं। रातीघाट के पास अचानक उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसटती चली गईं।

जिसके बाद घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गरमपानी पहुँचाया। जहां से महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version