Site icon Khabribox

उपलब्धि: भारतीय मूल की 09 वर्षीय छात्रा ने रचा इतिहास, एक क्लिक में पढ़िए क्या बनाया रिकॉर्ड

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय मूल की नौ वर्षीय स्कूली छात्रा बोधना शिवनंदन नया इतिहास बनाने जा रहीं हैं।

इंग्लैंड की टीम में शतरंज मे सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी बोधना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोधना ने शतरंज मे इतिहास रचते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर-पश्चिम लंदन के हैरो की रहने वाली बोधना सितंबर में हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाले शतरंज ओलंपियाड में इंग्लैंड की महिला टीम में शामिल होंगी। इस टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों की उम्र 20 साल से अधिक है।

Exit mobile version