Site icon Khabribox

उपलब्धि: अल्मोड़ा में जन्मी देवकी महरा को 87 साल की उम्र में मिला मथुरादत्त मठपाल स्मृति साहित्य सम्मान, कुमाऊंनी भाषा की पहली महिला रचनाकारों में शामिल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते‌ कल रविवार को क्रिएटिव उत्तराखंड की ओर से आनंदा अकादमी स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्यक्रम में कुमाऊंनी भाषा की पहली महिला रचनाकारों में शामिल 87 वर्षीय देवकी महरा को सम्मानित किया गया। उन्हें दुदबोली कुमाउनी पत्रिका द्वारा मथुरादत्त मठपाल स्मृति साहित्य सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया।

मिले हैं यह सम्मान

देवकी महरा का जन्म 26 मई, 1937 में अल्मोड़ा जिले में हुआ है। वह शिक्षिका रहीं हैं। देवकी ने हिन्दी व कुमाउनी में कविता, गीत, कहानी व उपन्यास समेत एक दर्जन से अधिक कृतियां लिखी हैं। उन्हें सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार, कुमाऊं गौरव, तीलू रौतेली सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।

Exit mobile version