Site icon Khabribox

उपलब्धि: अल्मोड़ा: आयुष्मान में बेहतर इलाज पर जिला अस्पताल को नवाजा, मिला आयुष्मान उत्कृष्टता सम्मान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला अस्पताल को आयुष्मान उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया है।

छह हजार से अधिक मरीजों का कराया निशुल्क इलाज

जिला अस्पताल को आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ओर से आयुष्मान उत्कृष्टता सम्मान मिला है। योजना के तहत जिला अस्पताल में छह हजार से अधिक मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। साथ ही इस योजना के तहत अस्पताल को चार करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई है। बताया है कि जिला अस्पताल को इस सम्मान के लिए प्रदेश भर के अस्पतालों की टॉप-3 सूची में शामिल किया गया है।

खुशी की लहर

जिला अस्पताल को मिली इस उपलब्धि पर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने व तैनात बेनिफिसियरी फैसिलिटेशन एजेंसी और आयुष्मान कर्मियों के साथ पूरे स्वास्थ्य विभाग ने खुशी जताई है।

Exit mobile version