Site icon Khabribox

उपलब्धि: भारतीय सेना ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर रचा नया इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारतीय सेना ने नया इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

बनाया नया रिकॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना की एडवेंचर विंग के 49 सदस्यीय विशाल दल ने 27 मई 2025 को सफलतापूर्वक एवरेस्ट शिखर पर चढ़ाई की। इस अभियान दल में भारतीय सेना के 22 प्रशिक्षित पर्वतारोही और नेपाल के 27 अनुभवी शेरपा शामिल थे। वहीं इन 22 भारतीय पर्वतारोहियों में से चार उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र से थे। जिसके बाद यह अब तक माउंट एवरेस्ट के शिखर तक पहुंचने वाला दुनिया का सबसे बड़ा संगठित पर्वतारोहण अभियान दल माना गया है। इस ऐतिहासिक अभियान का नेतृत्व उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी ने किया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के इस दल को 22 जनवरी 2026 को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा “विश्व का सबसे बड़ा एवरेस्ट पर्वतारोहण दल” घोषित किया गया। इस रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाणपत्र सेना को हाल ही में पिछले शुक्रवार को प्राप्त हुआ है।

Exit mobile version