देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इंदौर की निकिता कुशवाह ने मिसेज यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया है।
जीता फर्स्ट रनर-अप का खिताब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 47वें मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें उन्होंने उत्तर एशिया का प्रतिनिधित्व किया।इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक देशों की प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में मिसेज यूनिवर्स का खिताब बेलारूस की नतालिया डोरोशको ने जीता। वहीं भारत की निकिता फर्स्ट रनर-अप रहीं। उन्होंने अपने राष्ट्रीय कॉस्ट्यूम राउंड में अयोध्या के राम मंदिर थीम पर आधारित ड्रेस पहनकर सबको प्रभावित किया। निकिता पेशे से कार्डियक और रेस्पिरेटरी फिजियोथेरेपिस्ट है।