Site icon Khabribox

महान गीतकार, कवि गुलजार व जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। प्रसिद्ध फिल्मकार, गीतकार और उर्दू कवि गुलजार व संस्कृत भाषा के विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58 वां ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलेगा।

मिलेगा ज्ञानपीठ पुरस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन्हें 58 वां ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया है। अपनी बेहद शानदार रचना के लिए दुनियाभर में पहचाने जाने वाले गीतकार गुलजार को उर्दू भाषा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा की गई है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य को भी संस्कृत भाषा में उनके योगदान के लिए साहित्य के इस शीर्ष सम्मान के लिए सम्मानित किया गया है। इससे पहले गुलजार को साहित्य अकादमी और दादा साहब फाल्के पुरस्कार पहले ही मिल चुके हैं। वहीं रामभद्राचार्य पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

Exit mobile version