Site icon Khabribox

उपलब्धि: मेंटलिस्ट अमर सिंह हुए सम्मानित, मिला “भारत गौरव सम्मान”, जानें उनकी उपलब्धियां

इंडिया इस्लामिक सेंटर, लोधी रोड में आयोजित कालीरमण फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए रहबरे आज़म सर छोटू राम स्मृति सीजन–11 भारत गौरव सम्मान समारोह में देशभर की 31 महान हस्तियों को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

जिसमें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन में देश के कई बड़े नेता, अधिकारी, खिलाड़ी और समाजसेवी उपस्थित रहे। मंच पर संबोधन के साथ-साथ सांस्कृतिक व प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन जीता।

की सराहना

इसी क्रम में मेंटलिस्ट व जादूगर अमर सिंह का प्रदर्शन समारोह का विशेष आकर्षण रहा। अमर सिंह ने अपनी जादुई कला, मानसिक कौशल और अनोखे भ्रम प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित अतिथियों, मीडिया और दर्शकों ने उनकी प्रस्तुति की जमकर सराहना की।

टीवी पर भी दमदार उपस्थिति

अमर सिंह अपनी पहचान के लिए सिर्फ स्टेज तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने News Nation के चर्चित इन्वेस्टिगेशन शो “Operation Pakhand” सहित कई टीवी चैनलों पर जादू और मेंटलिज़्म से जुड़े विशेष एपिसोड किए हैं, जिन्हें दर्शकों और मीडिया ने खूब सराहा है। समाजिक मुद्दों को उजागर करने और जन-जागरूकता बढ़ाने में उनकी मीडिया भूमिका प्रभावशाली मानी जाती है।

यह रहें मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागीरथ चौधरी, कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार व विशिष्ट अतिथि के रूप में चंदन चौहान, सांसद बिजनौर, ब्रजमोहन अग्रवाल, सांसद भाजपा तथा कई वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

‘भारत गौरव सम्मान’ से विशेष सम्मान

इस विशेष अवसर पर देश-विदेश में विख्यात जादूगर अमर सिंह को समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट व सराहनीय योगदान को देखते हुए ‘भारत गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि अमर सिंह का नामम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड व वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया में दो बार दर्ज हो चुका है। उनकी शानदार प्रस्तुति ने पूरे समारोह को एक नई ऊँचाई दी और दर्शकों के बीच अविस्मरणीय छाप छोड़ी।

जताया आभार

समारोह को सफल बनाने में आयोजन समिति—
अध्यक्ष तरुण चौधरी, उपाध्यक्ष संदीप सिंह दहिया, सचिव नदीम पहलवान, चीफ पैट्रन सुखबीर संधू, पैट्रन वीरेंद्र ढाँडा और फाउंडर सुरेंद्र कालीरामन—ने सभी अतिथियों, अवार्डियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version