March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उपलब्धि: नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती स्वच्छता के मामले में देश में 11वें स्थान पर, राज्य में प्राप्त किया पहला स्थान

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 25000 तक की आबादी वाले निकाय में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ने देश में 11वें स्थान पर रहा। साथ ही राज्य में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत इस निकाय को एक स्टार प्रदान किया गया है।

मुनिकीरेती को चौथी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के परिणामों की घोषणा देश की राजधानी दिल्ली से की गई। जिसमें मुनिकिरेती को अखिल भारतीय स्तर पर 11वां स्थान प्राप्त हुआ। बता दें कि मुनिकीरेती को स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में पूरे देश में 12वां स्थान प्राप्त हुआ था। वर्ष मुनिकीरेती ने एक पायदान की बढ़त हासिल की है। साथ ही नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती को चौथी बार प्रदेश में अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस निकाय ने पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि यह उपलब्धि जनता के सहयोग और निकाय के कर्मचारियों की निष्ठा और कर्तव्य परायणता के कारण प्राप्त हुई है।