Site icon Khabribox

उपलब्धि: चांद के पार नई उड़ान: आर्टेमिस 2 ने तोड़ा अपोलो 13 का रिकॉर्ड, अंतरिक्ष में सबसे दूर पहुँचा इंसान

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नासा के आर्टेमिस 2 मिशन ने इतिहास रच दिया है।

रचा नया इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को इसके चार अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी से 252,760 मील की दूरी तय कर अपोलो 13 द्वारा 1970 में स्थापित रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब ये इंसान द्वारा अंतरिक्ष में तय की गई सबसे लंबी दूरी है। चंद्रमा के पास से गुजरने के बाद ओरियन कैप्सूल यू-टर्न लेकर धरती की ओर लौटेगा। हालांकि यह दल चांद की सतह पर नहीं उतरेगा, लेकिन 1972 के बाद यह चंद्रमा के सबसे करीब पहुंचने वाला पहला मानव मिशन है। इस ऐतिहासिक यात्रा का सीधा प्रसारण नासा के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किया जा रहा है।

दल में शामिल

मिशन में रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैंसन शामिल हैं। उड़ान के छठे दिन यात्रियों को दिवंगत अंतरिक्ष यात्री जिम लवेल के रिकॉर्डेड संदेश से जगाया गया। अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के सुदूर हिस्से का चक्कर लगाएंगे और लगभग 4,000 मील की ऊंचाई से चांद का सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान वे पूर्ण सूर्य ग्रहण, पृथ्वी का छोटा स्वरूप और चंद्रमा के क्षितिज से ‘चंद्रोदय’ जैसे अद्भुत दृश्यों को कैमरों में कैद करेंगे।

Exit mobile version