Site icon Khabribox

उपलब्धि: होनहार युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिला सबसे बड़ा अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। 14 साल के होनहार युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इस खास सम्मान से सम्मानित किया गया। वैभव ने अपने खेल से काफी कम समय में पूरे विश्व जगत को हैरान किया है। घरेलू क्रिकेट से लेकर टीम इंडिया के लिए खेलते हुए इस बल्लेबाज ने सभी को चौंकाया है। क्रिकेट पिच पर उनकी इस शानदार सफलता के लिए ही अब उन्हें भारत सरकार की ओर से भी सम्मानित किया गया है। वैभव सूर्यवंशी को देश के सबसे बड़े बाल पुरस्कार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

दिया जाता है यह सम्मान

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत सरकार द्वारा 15 से 18 वर्ष तक के आयु वाले बच्चों को बहादुरी, कला, संस्कृति, समाज सेवा, विज्ञान, नवाचार और खेल क्षेत्रों में उनकी आज साधारण उपलब्धियां के लिए दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित सम्मान है। इस सामान को पाने वाले को पदक, प्रमाण पत्र और 1 लाख रुपए नगद राशि मिलती है। यह पुरस्कार महिला एवं विकास मंत्रालय द्वारा हर साल गणतंत्र दिवस से पहले दिया जाता है। इस दौरान राष्ट्रपति विजेताओं को सम्मानित करते हैं।

Exit mobile version