Site icon Khabribox

उपलब्धि: इस राज्य की राधा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनीं दुनिया की सबसे छोटी भैंस, जानें इसके बारे में

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हम बात कर रहे हैं एक भैंस की। जो दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।

राधा की इतनी है हाइट

महाराष्ट्र के सतारा जिले की भैंस, जिसका नाम राधा है। जो अपनी अनोखी छोटी कद-काठी के कारण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे छोटी पालतू भैंस के रूप में दर्ज हो गई है। इस भैंस को स्थानीय लोग ‘बुटकी राधा’ कहकर पुकारते हैं। यह भैंस सतारा जिले के मान तहसील के मालवाड़ी गांव में रहने वाले किसान त्रिंबक बोराटे और उनके बेटे अनिकेत बोराटे की है। राधा का जन्म 19 जून 2022 को हुआ था। जब वह लगभग ढाई साल की हुई, तब उसके मालिकों ने नोटिस किया कि उसकी ऊंचाई सामान्य भैंसों की तुलना में बिल्कुल नहीं बढ़ रही। राधा की वर्तमान ऊंचाई मात्र 83.8 सेमी (2 फीट 8 इंच) है, जो इसे दुनिया की सबसे छोटी पालतू भैंस बनाती है।

सबसे छोटी भैंस राधा

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद अनिकेत ने राधा को विभिन्न कृषि प्रदर्शनियों में ले जाने का फैसला किया। जहां यह तुरंत सितारा बन गई। 21 दिसंबर 2024 को सोलापुर के सिद्धेश्वर कृषि प्रदर्शनी में पहली बार भाग लेने के बाद, राधा ने लोगों का दिल जीत लिया। इसने कई प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया। 24 जनवरी 2025 को इसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। इसके बाद, अनिकेत ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की। वहीं 20 सितंबर 2025 को राधा का नाम आधिकारिक रूप से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। अंतिम प्रमाणीकरण 28 अक्टूबर 2025 को हुआ, जिसमें राधा ने अपने नाम यह रिकार्ड बनाया।

Exit mobile version