March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: शिक्षा संकाय अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के नाम जुड़ी उपलब्धि

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के शिक्षा संकाय में कार्यरत डॉक्टर भास्कर चौधरी को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही विद्यालयी शिक्षा से संबंधित निपुण भारत अभियान एवं सफल कार्यक्रम में व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया, जिसमें देश भर से प्रतिष्ठित विद्यालयों के विशिष्ट अतिथियों ने प्रतिभाग किया।

परिणाम आने वाले वर्षों में निश्चित तौर पर देखा जा सकेगा

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा तय किए गए मानकों के आधार पर बुनियादी शिक्षा एवं माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन हेतु कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं,  जिसका परिणाम आने वाले वर्षों में निश्चित तौर पर देखा जा सकेगा। डॉक्टर भास्कर द्वारा  पूर्व में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं समसामयिक शिक्षा से संबंधित कई व्याख्यान दिए गए हैं, जिसमें देशभर  के संस्थानों के अतिरिक्त विदेशी संस्थाएं  एवं विश्वविद्यालय भी शामिल हैं।  डॉक्टर भास्कर ने कहा की भविष्य में शिक्षा संकाय सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में भी कई कार्यक्रम किए जाने प्रस्तावित है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार  द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।