Site icon Khabribox

उपलब्धि: साइकिल पर सवार, हौसलों की उड़ान,दिव्या सिंह का कीर्तिमान: साइकिल से फतह किया एवरेस्ट बेस कैंप

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तर प्रदेश की जांबाज बेटी दिव्या सिंह ने नया इतिहास रच दिया है।

रचा नया इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या ने काठमांडू से 5,364 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट बेस कैंप (EBC) तक का सफर साइकिल से तय किया है। दिव्या ने 14 दिनों की इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में रोजाना 10-12 घंटे साइकिल चलाई। यह सफर बेहद जोखिम भरा था, जिसमें पत्थरों से भरे ऊबड़-खाबड़ और संकरे रास्ते, खड़ी चढ़ाई जहां कई बार उन्हें साइकिल कंधे पर उठाकर चलना पड़ा। घटता ऑक्सीजन लेवल और हाड़ कंपा देने वाली ठंड में उन्होंने यह सफर तय किया।

तिरंगा लहराकर रचा इतिहास

​तमाम मुश्किलों और थकान के बावजूद दिव्या ने हिम्मत नहीं हारी और बेस कैंप पहुँचकर गर्व से तिरंगा लहराया। उनकी इस दुर्लभ उपलब्धि का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गोरखपुर की दिव्या की इस सफलता ने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है, जो अब हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

Exit mobile version