Site icon Khabribox

उपलब्धि: उत्तराखंड को मिला भारत का सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन राज्य का पुरस्कार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। गुजरात के केवड़िया में एटीओएआइ (एडवेंचर टूर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया) की ओर से दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

उत्तराखंड को मिला यह पुरस्कार

जिसमें उत्तराखंड को भारत का सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन राज्य का पुरस्कार मिला है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि यह पुरस्कार राज्य में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में संचालित राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग सहित विभिन्न गतिविधियों के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे और साहसिक पर्यटन के एसीईओ कर्नल अश्विनी पुंडीर को प्रदान किया गया।

Exit mobile version