Site icon Khabribox

उपलब्धि: उत्तराखंड एसटीएफ का देश के टॉप 3 साइबर इकाइयों में चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा उत्तराखंड एसटीएफ को देश के टॉप 3 साइबर इकाइयों में चुना गया है।

देश के टॉप 3 साइबर इकाइयों में चुनी गई उत्तराखंड एसटीएफ

यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (साइबर क्राइम थाना देहरादून) ने साइबर अपराध पर नियंत्रण में सराहनीय कार्य किया है। इस संबंध में एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने देश भर से 40 विभिन्न राज्य और एजेंसियों में सर्वश्रेष्ठ 3 राज्य एजेंसियों का चयन किया। इसमें कानून प्रवर्तन एजेंसी के लिए क्षमता निर्माण में उत्कृष्टता की श्रेणी में उत्तराखंड एसटीएफ का चयन हुआ है।

Exit mobile version