Site icon Khabribox

अभिनेता रणवीर सिंह ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने प्रयासों की सराहना की, तस्वीर पोस्ट कर लिखी यह बात

पेरिस ओलंपिक में जारी है। जिसमें भारत के खिलाड़ियों का भी शानदार प्रदर्शन चल रहा है। आज हम बात कर रहे हैं। पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले  22 साल के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की।

कहा शानदार बैडमिंटन का प्रदर्शन

जो भले ही मेडल जीतने से चूक गए। लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन से वह चर्चा में भी बने रहें। जिस पर अब रणवीर सिंह ने लक्ष्य के प्रयासों की सराहना की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लक्ष्य की एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उन्होंने लिखा, “क्या खिलाड़ी है। क्या धीरज, क्या तेजी…वाह क्या शॉट्स की रेंज, क्या फोकस, क्या धैर्य, क्या होशियारी। शानदार बैडमिंटन का प्रदर्शन।” उन्होंने आगे लिखा, “यह बताना मुश्किल है कि ओलंपिक में वह कितना शानदार रहा है। बहुत कम अंतर से खेल से चूक गया, लेकिन वह केवल 22 साल का है वह अभी शुरुआत कर रहा है। किसी दिन तुम लड़ना जीतकर आना, तुम पर गर्व है, स्टारबॉय। @सेनलक्ष्य।”

Exit mobile version