अभिनेता सोनू सूद को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें उत्कृष्ट मानवीय प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कार मिला है।
‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कार से सम्मानित हुए अभिनेता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ सम्मान उनकी सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनके योगदान के लिए दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने धर्मार्थ संगठन ‘द सूद फाउंडेशन’ के माध्यम से शिक्षा के मामले में वंचितों की मदद की है। गरीबों के उद्यमों को बढ़ावा देने में सहायता देकर उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट, वृद्धाश्रम निवास पर भी काम शुरू कर दिया है।