Site icon Khabribox

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बेटी को दिया जन्म, पोस्ट कर साझा की खुशखबरी, कहीं यह खास बात

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक बेटी को जन्म दिया है।

माता पिता बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज माता पिता बन गये हैं। इनके घर बेटी ने जन्म लिया है। इन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘वेलकम बेबी गर्ल, 8.9.2024’। जिसके बाद से कपल को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

Exit mobile version