April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

एडमिरल आर हरि कुमार ने नौसेनाध्यक्ष का पदभार संभाला

एडमिरल आर हरि कुमार ने आज नौसेनाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एडमिरल करमबीर सिंह आज रिटायर हो जाएंगे इसलिए एडमिरल आर हरि कुमार ने एडमिरल करमबीर सिंह की जगह ली। 9 नवंबर को एडमिरल आर हरि कुमार को भारतीय नौसेना के प्रमुख के रूप में नामित किया गया था।

परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित

एडमिरल आर हरि कुमार का जन्म 12 अप्रैल 1962 को हुआ था। 1 जनवरी 1983 को वह नौसेना की कार्यकारी शाखा में कमीशन दिया गया था। लगभग 39 साल की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान, उन्होंने कमांड, स्टाफ और कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर काम किया। एडमिरल हरि कुमार ने नेवल वॉर कॉलेज, यूएस, आर्मी वॉर कॉलेज, महू और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज, यूके से कोर्स किया है। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से अलंकृत किया गया है।