Site icon Khabribox

दुनिया के सबसे पुराने बैडमिंटन टूर्नामेंट, योनेक्स ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 21साल बाद लक्ष्य सेन ने भारत को दिलाया रजत पदक

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल में 21 वर्ष के बाद फाइनल में पहुंचकर किया देश का नाम रोशन लक्ष्य सेन फाइनल में पहुँचने वाले सबसे युवा भारतीय बने बकिंघम इंग्लैंड में दिनांक 16 से 20 मार्च तक आयोजित योनेक्स ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप -2022 में अल्मोड़ा, ,उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल में 21 वर्ष बाद भारत को रजत पदक दिलाया।

लक्ष्य ने 21 साल बाद जीता रजत पदक:

21 वर्ष पहले 2001 में पुलेला गोपीचंद ने स्वर्ण पदक जीता था, तथा उसके 21 वर्ष पहले 1980 में लीजेंडरी प्रकाश पादुकोण ने स्वर्ण पदक जीता था। फाइनल में लक्ष्य सेन को वर्ल्ड नम्बर डेनमार्क के विक्टर अक्सेल्सन से हार का सामना करना पड़ा I फाइनल में लक्ष्य 10-21 व 15-21 से हार गए।

लक्ष्य सेन तीसरी सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंचे हैं:

जर्मन ओपन के सेमी फाइनल में लक्ष्य ने विक्टर अक्सेल्सन को हराया था। सेमी फाइनल में लक्ष्य ने दुनिया के 5 वें नम्बर के खिलाड़ी मलेशिया के ऑल इंग्लैंड विजेता ली जी जिया को 76 मिनट के कड़े संघर्ष में 21-13,12-21 व 21-19 से हराया था। दूसरे दौर में लक्ष्य ने दुनिया के तीसरे नम्बर के खिलाड़ी डेनमार्क के अन्देर्सन अन्तोंसेन को हराया था। लक्ष्य सेन लगातार तीसरी सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंचे।

सबसे युवा भारतीय होने का गौरव प्राप्त किया:

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद इंडिया ओपन सुपर -500 का ख़िताब जीता व पिछले हफ्ते जर्मन ओपन सुपर 300 के फाइनल में पहुँचने के बाद प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप सुपर 1000 के फाइनल में पहुंचकर सबसे युवा भारतीय होने का गौरव प्राप्त किया I

पीएम नरेंद्र मोदी और सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं:

प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सबसे पुराने बैडमिंटन ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन को बधाई दी है। मोदी ने सोमवार को ट्वीट में कहा आप पर गर्व है लक्ष्य सेन। आपने उल्लेखनीय और धैर्य और तप दिखाया है आपने एक उत्साही लड़ाई लड़ी। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आप सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।
सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट कर कहा कि जिंदगी में कोई असफलता नहीं है। आप यां तो जीतते हैं यां तो सीखते हैं। यकीन है कि आपने इस अद्भुत अनुभव से काफी कुछ सीखा है। आने वाले टूर्नामेंटस के लिए आपको शुभकामनाएं।

लक्ष्य सेन का भव्य स्वागत किया जाएगा:

लक्ष्य की वर्ल्ड रैंक अब 10 से नीचे हो जायेगी। उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ के चेयरमैन अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश आगमन पर लक्ष्य सेन का भव्य स्वागत किया जायेगा I

गौर्वान्नित करने पर बधाई प्रेषित की:

लक्ष्य सेन के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार , विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा, खिलाडिओं व खेल प्रेमिओं तथा ग्रह जनपद से नगरपालिका चेयरमैन प्रकाश जोशी जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव श्री संजय नज्जोंन , कोषाध्यक्ष नंदन रावत समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डी के जोशी,लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, हेम पाण्डेय , राजू तिवारी . जग्गू वर्मा, डॉक्टर दुर्गापाल,ज़िला खेल अधिकारी बलदिया जी , कोच मयंक कपूर , स्मृति नगरकोटी आदि ने लक्ष्य सेन व उनके कोच व पिता डी के सेन व माता निर्मला सेन को अल्मोड़ा ,उत्तराखंड व देश को गौर्वान्नित करने पर बधाई प्रेषित की है I

Exit mobile version