Site icon Khabribox

22 साल बाद फिर संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, पूरा संसद हुआ धुआँ धुआँ

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आई है।

संसद में मची अफरातफरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चल रही कार्यवाही के बीच दर्शक दीर्घा में मौजूद दो लोग लोकसभा के अंदर कूद गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। ये दोनों शख्स एक बेंच से दूसरे बेंच पर भागने लगे। इस दौरान संसद में अफरा-तफरी मच गई। इससे सांसद यहां-वहां भागने लगे। इसके साथ ही कलर बॉम्ब से पूरे संसद को धुआं-धुआं कर दिया। हालांकि कुछ सांसदों ने इन्हें पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।  

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक

रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले भी आज से ठीक 22 साल पहले इसी दिन वर्ष 2001 में संसद पर हमले किए गए थे। जिसमें 5 आतंकियों ने संसद में हमला किया था, जिसमें दिल्ली पुलिस के 5 जवान सहित 9 लोगों की मौत हो गई थी। आज भी ऐसा ही एक मंजर दोबारा सामने आया। आज हम उन लोगों की पुण्य तिथि मना रहे हैं, जिन्होंने 2001 में अपने प्राणों की आहुति दी थी।

Exit mobile version