Site icon Khabribox

Jio- Airtel के बाद वोडाफोन आईडिया ने भी मोबाइल टैरिफ में की बढ़ोतरी, प्रीपेड पोस्टेड प्लान हुए महंगे, देखें

उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगने वाला है। जीयो, एयरटेल के बाद अब वोडाफोन आईडिया ने भी मोबाइल टैरिफ महंगे कर दिए है।

हुआ इतना इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्विस प्रोवाइडर ने प्रीपेड और पोस्डपेड दोनों ही मोबाइल टैरिफ में 10 से 21 फीसदी तक इजाफा करने का फैसला लिया है। जो  4 जुलाई 2024 से लागू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक वोडाफोन आइडिया ने स्टॉक एक्सचेंजों के पास रेग्यूलेटरी फाइलिंग में टैरिफ बढ़ाने जाने के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी ने एंट्री लेवल यूजर्स को सपोर्ट करने के अपने सिद्धांतों को जारी रखा है और एंट्री लेवल प्राइस को नॉमिनल रखा गया है जबकि ज्यादा यूसेज को ज्यादा कीमत के साथ जोड़ा गया है।

Exit mobile version