आज से मई का महीना शुरू हो गया है। इसके साथ ही आम आदमी की जेब पर भी असर पड़ा है। आज 01 मई से अमूल ने भी दूध की कीमत में इजाफा कर दिया है। गर्मी के मौसम में बढ़ती लागत को देखते हुए मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की। जिसके बाद अब अमूल ने भी दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है।
आज से लागू होंगे नियम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमूल ने अमूल स्टैंडर्ड, अमूल बफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल चाय माजा, अमूल ताजा और अमूल काउ मिल्क की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद अब ग्राहकों को 2 रुपये प्रति लीटर मौजूदा रेट से अतिरिक्त देना होगा। आज गुरूवार सुबह यानी 1 मई 2025 से यह नयी कीमतें लागू होंगी।
