Site icon Khabribox

दो बार चंद्रयान का सफल प्रक्षेपण करने के बाद अब चंद्रयान-3 भेजने की तैयारी में भारत

भारत दो बार चंद्रयान का सफल प्रक्षेपण करने के बाद अब तीसरी बार चंद्रयान को चांद पर भेजने की तैयारियों में जुटा हुआ है। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के बारे में जानकारी दी। माना जा रहा है कि वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया जा सकता है।

चंद्रयान-3 मिशन अग्रिम चरण में

जितेंद्र सिंह ने उच्च सदन को बताया कि चंद्रयान-3 मिशन अग्रिम चरण में है। नोडन मॉड्यूल और रोवर मॉड्यूल दोनों की सभी प्रणालियों को एकीकृत किया गया है। उनका परीक्षण हुआ है। लैंडर मॉड्यूल की अधिकांश प्रणालियों को साकार किया गया है और उनके परीक्षण प्रगति पर हैं। मिशन चंद्रयान-3 की लागत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के सिवन ने 250 करोड़ रुपये बतायी थी। उन्होंने कहा था कि चंद्रयान-2 की तरह चंद्रयान-3 में लैंडर और रोवर भी होगा।

Exit mobile version