Site icon Khabribox

महिला वर्ल्ड कप के बाद ICC ने लिया बड़ा व एतिहासिक फैसला, World Cup में किया बड़ा बदलाव, 2029 में दिखेगा यह बदलाव

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते दिनों महिला वर्ल्ड कप में भारत ने एतिहासिक जीत दर्ज कर की। जिसमें भारत ने नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार ICC वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

ICC का ऐतिहासिक फैसला

जिसके बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने वर्ल्ड कप 2025 की अपार सफलता के बाद बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC ने 7 नवंबर को ऐतिहासिक ऐलान किया है। जिसमें वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC के मुताबिक, 2029 महिला ODI वर्ल्ड कप में अब 8 नहीं, बल्कि 10 टीमें हिस्सा लेंगी। यह निर्णय दुबई में हुई ICC बोर्ड की बैठक में लिया गया है। जिसका उद्देश्य महिला क्रिकेट के वैश्विक विकास और प्रतिस्पर्धा को और आगे बढ़ाना है।अब तक महिला ODI वर्ल्ड कप में केवल आठ टीमों को ही हिस्सा लेने का मौका मिलता था। यह बदलाव पहली बार 2029 में होने वाले वर्ल्ड कप में लागू होगा। जिससे महिला क्रिकेट का दायरा और बड़ा होगा।

जारी किया प्रेस

आईसीसी ने प्रेस रिलीज में कहा- ‘वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए, बोर्ड ने 2029 टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 करने पर सहमति जताई है।’

Exit mobile version