Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: हर जगह बढ़ रहा बंदरों का आतंक, यहां दुकान में बैठे बुजुर्ग पर किया हमला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुनस्यारी (पिथौरागढ़) में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों पर बंदर हमला कर रहें हैं

बंदरों का आतंक

वहीं यहां रांथी गांव निवासी गोविंद सिंह दानू (65) रविवार की शाम पांच बजे अपनी किराने की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया। उन्होंने बंदरों को भगाने की कोशिश की तो एक बड़े बंदर ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। बंदर ने उनके सिर और कान में काटा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें आठ टांके लगाए गए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

घायल को मुआवजा देने की मांग

इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता छत्र सिंह खत्री ने घटना की सूचना तहसीलदार रामप्रसाद को देते हुए पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही लोगों ने बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version