Site icon Khabribox

फर्जी दस्तावेजों से अग्निवीर बन तीन महीने की नौकरी, ऐसे सामने आई जालसाजी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बरेली में फर्जी दस्तावेज लगाकर अग्निवीर में भर्ती होने का मामला सामने आया है।

जाने पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस युवक का नाम मंगल सिंह है और वह पंजाब का रहने वाला है। यह युवक फर्जी आधार कार्ड, इंटर की फर्जी मार्कशीट, चरित्र प्रमाण पत्र बनवाकर अग्निवीर में भर्ती हुआ। इसने पिछले 3 महीनों से जाली दस्तावेजों को आधार पर अग्निवीर की नौकरी भी की। यह 27 अक्टूबर 2023 को जाट रेजिमेंट में भर्ती हुआ था। अब बरेली की जाट रेजिमेंट ने इस अभ्यर्थी को पकड़ा है।

एफआईआर दर्ज

वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल ने कैट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने 419,420,467,468,471 के तहत एफआईआर दर्ज किया है।

Exit mobile version