Site icon Khabribox

रुड़की बीईजी में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया संपन्न: इतने हजार युवाओं ने पास की दौड़, UP-उत्तराखंड से पहुंचे थे अभ्यर्थी

​रुड़की (हरिद्वार): बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर (BEG & C) रुड़की में बीते 5 अक्टूबर से आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है।

अग्निवीर भर्ती

इस भर्ती रैली में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों और उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से आए युवाओं ने हिस्सा लिया। इस भर्ती के दौरान कुल 18 हजार अग्निवीरों की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य के सापेक्ष शारीरिक दक्षता (दौड़) परीक्षा में 12 हजार अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इस भर्ती प्रक्रिया में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा (दौड़) और मेडिकल जांच के लिए आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने इसी वर्ष 1 जून से 12 जून के बीच आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) को पास किया था। शनिवार को दौड़ और प्राथमिक प्रक्रियाओं के पूरा होने के साथ ही रुड़की में चल रही यह विशाल अग्निवीर भर्ती रैली आधिकारिक रूप से संपन्न हो गई।
​

Exit mobile version