Site icon Khabribox

उत्तराखंड में अग्निवीरों को जल्द मिल सकता है यह लाभ, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिल सकता है।

सामने आई यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए अग्निवीरों के कल्याण और पुनर्वास के लिए उत्तराखंड सरकार विभिन्न विभागों की भर्तियों में क्षैतिज आरक्षण की सुविधा देने की तैयारी कर रही है। कार्मिक विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर विधायी विभाग को परामर्श के लिए भेज दिया है। बताया कि आरक्षण प्रस्ताव पर पिछले कुछ समय से मंथन चल रहा था। विधायी परामर्श के बाद आरक्षण प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी के लिए जाया जाएगा। इस संबंध में कार्मिक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

Exit mobile version