Site icon Khabribox

अहमदाबाद विमान हादसा: डीजीसीए का बड़ा फैसला, एयर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े की होगी जांच

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। जिसमे सवार 242 यात्रियों में से 241 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं एक घायल हुआ है।

बोइंग 787-8 विमान की हो रही जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानी नगर इलाके में यह विमान दुघर्टनाग्रस्त हुआ था। जो अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। वहीं विमान हादसे के बाद डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने बड़ा फैसला लिया है। जिस पर डीजीसीए ने एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के बेड़े की जांच बढ़ाने के आदेश दिए है। नागर विमानन महानिदेशालय के आदेश के तहत फ्यूल पैरामीटर सिस्टम की जांच होगी। वहीं बोइंग 787-8 विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया है।

Exit mobile version