Site icon Khabribox

AIFF ने पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों से मांगे आवेदन, ‘उत्कृष्ट खेल प्रतिभा सूची’ में मिलेगा स्थान, जानें पात्रता और प्रक्रिया और कर सकता है आवेदन

उत्तराखंड: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम-2025 और राष्ट्रीय खेल प्रशासन नियम-2026 के तहत ‘उत्कृष्ट खेल प्रतिभा सूची’ तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है।

सूची तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें AIFF द्वारा कुल 40 सेवानिवृत्त फुटबॉल खिलाड़ियों (20 पुरुष और 20 महिला) की दो अलग-अलग सूचियां तैयार की जाएंगी। चयनित पूर्व खिलाड़ियों को भारतीय फुटबॉल के विकास, दीर्घकालिक नीतियों के निर्माण और महासंघ की विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। साथ ही आवेदक की आयु 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। वहीं खिलाड़ी ने कम से कम 1 वर्ष पूर्व प्रतिस्पर्धी फुटबॉल से संन्यास ले लिया हो। आवेदक ने पिछले 1 वर्ष के दौरान जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर की किसी भी प्रतियोगिता में भाग न लिया हो। नियमों के अनुसार पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले खिलाड़ियों को उनकी वरिष्ठता के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी।
​आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

​इच्छुक खिलाड़ियों को आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे।
• ​आयु प्रमाण पत्र
• ​पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर ID या पासपोर्ट)
• ​खेल उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण पत्र
• ​खेल से संन्यास लेने का प्रमाण पत्र
​जानें आवेदन कैसे करें

​उत्तराखंड के इच्छुक खिलाड़ी आवेदन पत्र और प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उत्तराखंड राज्य फुटबॉल संघ या अपने संबंधित जिला फुटबॉल संघ/क्लब से संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version