उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज से अयोध्या से उत्तराखंड के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है।
हवाई सेवा की शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और अयोध्या के बीच आज बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू करने को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद आज से यह सेवा शुरू हो गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के एयरपोर्ट से विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विमान महर्षि वाल्मिकी है। इस सेवा से यात्रा सुगम होगी। इसके अलावा आज से वाराणसी और अमृतसर के लिए भी उड़ान शुरू होगी।
देहरादून से अयोध्या का समय
देहरादून से अयोध्या
फ्लाइट का समय – सुबह 9.40 बजे
पहुंचने का समय – सुबह 11.30 बजे
अयोध्या से देहरादून
फ्लाइट का समय – दोपहर 12.15 बजे
पहुंचने का समय – दोपहर 1.55 बजे