Site icon Khabribox

अजय देवगन की फिल्म शैतान ने बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 के पार

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों सिनेमाघरों में हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान का जलवा चल रहा है। साथ ही इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ‘शैतान’ 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान लगातार रिकॉर्ड बना रहीं है। फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। केवल 60 करोड़ के खर्च में बनी फिल्म ‘शैतान’ ने इससे ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन और आर माधवन की ‘शैतान’ ने 17वें दिन 4.50 करोड़ का शानदार बिजनेस किया। देशभर में फिल्म की अब तक की टोटल कमाई 125.70 करोड़ कमाई हो चुकी है। अब ये मूवी तेजी से 150 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ‘शैतान’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 210 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं।

Exit mobile version