Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के अजय टम्टा को मोदी कैबिनेट में मिली जिम्मेदारी, मिला यह विभाग

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते कल 09 जून को नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ ली। उनके साथ कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

मिला यह विभाग

केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई सांसदों को भी जगह दी गई है। इसमें उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा का नाम भी शामिल है। उन्होंने राज्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सड़क और परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है। अब वह केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के साथ काम करेंगे।

अल्मोड़ा सीट से हैट्रिक लगाने वाले नेता

अजय टम्टा ने 23 साल की उम्र में राजनीति की शुरुआत की थी। उन्होंने नौ बार चुनाव लड़ा और छह बार जीत दर्ज की। अजय टम्टा अल्मोड़ा सीट से हैट्रिक लगाने वाले और चौथी बार चुनाव जीतने वाले नेता हैं। 2014 में भी उन्हें मोदी कैबिनेट में कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी।

Exit mobile version