Site icon Khabribox

उत्तराखंड के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करेंगे अक्षय कुमार: सीएम पुष्कर सिंह धामी


बाॅलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में है। जिस पर उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकत की। इस दौरान सीएम पुस्कर सिंह घामी ने उन्हें पहाड़ी टोपी पहनाई और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

अभिनेता अक्षय कुमार होंगे ब्रांड एंबेसडर-

मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह घामी ने बताया कि अक्षय कुमार को हमारे राज्य के एम्बेसडर बनने का प्रस्ताव दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक कलाकार के साथ-साथ अक्षय कुमार एक अच्छे इंसान भी है। हमने उनसे कहा और वे तैयार हो गए हैं। वे उत्तराखंड के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करेंगे। जिसमें यह खबर सामने आई है कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने इसके लिए कोई फीस नहीं ली है।


Exit mobile version