Site icon Khabribox

उत्तराखंड में लंपी स्किन डिसीज को लेकर अलर्ट, 5 जिलों में 52 पशुओं में दिखे लक्षण, जारी हुई एडवाइजरी

उत्तराखंड: उत्तराखंड में गोवंशीय पशुओं में लंपी त्वचा रोग (LSD) के खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार और पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर हैं।

विभाग अलर्ट

जिस पर राज्य के 5 जिलों—नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और ऊधम सिंह नगर—में कुल 52 पशुओं में इस बीमारी के शुरुआती लक्षण पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक
​संक्रमित पशुओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), बरेली भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

एडवाइजरी जारी

📌📌पशुपालन निदेशालय में 24×7 एक्टिव रहने वाला कंट्रोल रूम शुरू कर दिया गया है।
📌📌उत्तर प्रदेश से सटे सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं।
📌📌 राज्य के सभी गोवंशीय पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए अभियान में तेजी लाए।

बीमारी के लक्षण और बचाव

📌📌पशु को तेज बुखार आना, मुंह से लगातार लार टपकना, त्वचा पर गांठे या चकत्ते उभरना और पैरों/शरीर में सूजन आना।
📌📌लक्षण दिखते ही संक्रमित पशु को तुरंत अन्य स्वस्थ पशुओं से अलग (आइसोलेट) कर दें और नजदीकी पशु चिकित्सक को सूचित करें।

Exit mobile version